Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDurga Puja Concludes with Immersion Ceremony in Margomunda

मारगोमुंडा : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न

मारगोमुंडा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और विभिन्न स्थानों पर नगर भ्रमण करते हुए तालाब में प्रतिमा विसर्जित की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 4 Oct 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
मारगोमुंडा : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न

मारगोमुंडा प्रतिनिधि मारगोमुंडा, नोनियाद आदि जगहों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विर्सजन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गयी। श्रद्धालुओं नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को मारगोमुंडा स्थित हटिया रोड, डमकुलिया, बंगाली टोला, शिशु मंदिर रोड, हाई स्कूल रोड, डोमनाटांड़, टड़ियापर आदि जगहों का नगर भ्रमण करते हुए बस पड़ाव स्थित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की। पूजा के सफल संचालन को लेकर थाना प्रभारी तरुण बाखला के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल पूजा-पंडाल का लगातार गश्त करते रहे। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय साहा, रेखा साहा, चन्दन साहा, प्रेम साहा, आनंद प्रसाद सिंह, सहदेव सिंह, विजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, बमशंकर तिवारी, वरुण सिंह, चंदन सिंह, कुबेर सिंह, पप्पू सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह, शिवशंकर, उदयशंकर, घिरेन्द्र, प्रेम मिर्धा, सागर तुरी, श्यामलाल तुरी, सुरज, दिगविजय, अजीत सिंह मारगोमुंडा से दुर्गापूजा कमेटी अध्यक्ष अजय चंद्र, ओसित चंद्र, सपन चंद्र, मानिक चंद्र, बापी चंद्र, सुबोध चंद्र आदि जुटे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।