Durga Puja Celebration in Deoghar Unique Pandal Design Inspired by Kali Temple काली मंदिर की तर्ज पर बनेगा जय हिंद क्लब का पूजा पंडाल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDurga Puja Celebration in Deoghar Unique Pandal Design Inspired by Kali Temple

काली मंदिर की तर्ज पर बनेगा जय हिंद क्लब का पूजा पंडाल

देवघर में जय हिंद क्लब द्वारा हर वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के काली मंदिर के तर्ज पर किया जा रहा है। पूजा समिति ने 1974 से भव्य पंडाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 13 Sep 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
काली मंदिर की तर्ज पर बनेगा जय हिंद क्लब का पूजा पंडाल

देवघर। दीनबंधु स्कूल के आगे बाजला चौक रोड में जय हिंद क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष अलग-अलग डिजाइन में पूजा पंडाल का निर्माण कर धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पूजा समिति द्वारा पश्चिम बंगाल अवस्थित काली मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा समिति से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1974 से प्रतिवर्ष भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब द्वारा इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक विद्युत लाइट से पंडाल सहित आसपास के इलाके को सजाने का कार्य किया जा रहा है।

सप्तमी से लेकर नवमी तिथि तक प्रत्येक दिन विशेष आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों के बच्चे भाग लेंगे। माता दुर्गा की प्रतिमा बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा तैयार किया जा रहा है। साथ ही पंडाल का निर्माण भी कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष दुर्गा पूजा का बजट आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है। दुर्गा पूजा के दौरान जय हिंद क्लब के पुरोहित कल्याण चक्रवर्ती द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी एवं प्रतिमा निर्माण का सारा खर्च सुरेश बर्णवाल वहन करेंगे। पूजा पंडाल का पट सप्तमी तिथि को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं महाषष्ठी के दिन शाम 6:30 बजे बोधान, आमंत्रण और अधिवास कार्यक्रम संपन्न होगा। महासप्तमी के दिन मां दुर्गा की पूजा, पुष्पांजलि और संध्या आरती की जाएगी। महाअष्टमी के दिन पूजा, पुष्पांजलि, संध्या आरती और संधीपूजा आयोजित की जाएगी। महानवमी के दिन पूजा, पुष्पांजलि, कुमारी पूजन और संध्या आरती की जाएगी। विजयादशमी के दिन पूजा और पुष्पांजलि एवं कलश विसर्जन की जाएगी। इसके साथ ही 3 अक्टूबर शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही सप्तमी से लेकर नवमी तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।