डॉ. युगल किशोर चौधरी बने देवघर सिविल सर्जन
देवघऱ प्रतिनिधि झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए गए...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 01 Aug 2022 01:11 AM
देवघऱ प्रतिनिधि
झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए गए हैं। उसमें देवघर के नये सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी बनाये गए हैं। वहीं देवघर सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. सीके शाही को देवघर सदर अस्पताल का एसीएमओ बना दिया गया है।