सफलता के लिए जरुरी है दृढ़ संकल्प : डॉ.लक्ष्मण
देवघर में पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव ने डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छात्रों को सफलता के लिए दृढ़ संकल्प का महत्व बताया। डॉ. यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।

देवघर,प्रतिनिधि। रविवार को पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली डॉ. लक्ष्मण यादव ने डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय का भ्रमण किया। सबसे पहले उन्होंने पुस्तकालय के सामने स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पुस्तकालय के सभी फ्लोर पर जाकर पुस्तकालय में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं को सफलता का गुरु सिखाया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब मैं गांव में पढ़ता था तो दिल्ली जाने वाली ट्रेन को देखकर सपना देखता था कि मैं भी इसी ट्रेन से दिल्ली जाकर पढ़ूं। मेरा सपना साकार तब हुआ जब मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में जाकर पढ़ा भी और वहां प्रोफेसर भी बना।
इसलिए सफलता के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है। कहा कि डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय का नाम सुनता था और आज मैं खास कर देखने आया हूं। कहा कि इतने कम जगह में सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित पुस्तकालय शायद ही कहीं होगा। उन्होंने अनुशासित ढंग से सबों को पढ़ते देखकर खुशी जाहिर की। साथ ही संचालन समिति को इस प्रकार का पुस्तकालय चलाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रो.डॉ.लक्ष्मण यादव को पुस्तकालय के अध्यक्ष कन्हैया राम, सचिव ई. महेश लंकेश, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी नंदलाल पंडित, सदस्य राजकुमार वर्णवाल, शिवलाल दास एवं अन्य लोगों ने उन्हें संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


