पेंशनर भवन में मना वैशाख संक्रांति सनातनी सातुवांन पर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में मंगलवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड पेंशन कल्याण समाज द्वारा गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने अंबेडकर के सामाजिक समरसता और शैक्षणिक समानता के प्रयासों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में संगीत और कविता द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

पेंशनर भवन में मना वैशाख संक्रांति सनातनी सातुवांन पर्व

देवघर। कचहरी परिसर स्थित पेंशनर भवन के सभागार में मंगलवार को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड पेंशन कल्याण समाज देवघर द्वारा संतोष कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मौके पर सामाजिक समरसता, शैक्षणिक समानता एवं जाति विहिन समाज के निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। वक्ता के रूप में दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, गंगाधर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, परमेश्वर शाह ने भाग लिया। साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद लक्ष्मीरामका द्वारा भी अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान जलेसर ठाकुर शौकीन, ओम प्रकाश मिश्रा, सुधीर कुमार यादव एवं राजीव लोचन सिंहा द्वारा कविता एवं संगीत के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दूसरे सत्र में उपस्थित पेंशनरों ने वैशाख संक्रांति सनातनी सातुवांन पर्व मनाया। मौके पर उपस्थित सदस्यों को चंदन टीका लगाकर उनके बीच सत्तू चटनी का प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर प्रसाद का रसास्वादन किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राम ईश्वर सिंह तथा मंच संचालन सचिव जयप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामाज्ञा दुबे, श्रीनिवास सिंह, अशोक कुमार पांडे, अशोक कुमार मिश्रा, अरुण कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, सुभाष शेखर सिन्हा,अजय मंडल, सुनील शाह, दीपक कुमार लाल, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, परमेश्वर मोदी, बिंदेश्वरी महतो, नवल किशोर सिंह, पीके मालवीय, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार सिंह, सत्यजीत सिंह, राजेश कुमार झा, मुंद्रिका प्रसाद सिंह सहित करीब 50 सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।