14 को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती समारोह

Apr 04, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में 14 अप्रैल 2026 को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती समारोह की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और समाजसेवियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। डॉ.अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

14 को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती समारोह

डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय परिसर में शनिवार को डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय संचालन समिति के अध्यक्ष कन्हैया राम की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय संचालन समिति के कार्यकारिणी सदस्यों एवं देवघर के बुद्धिजीवी-अंबेडकरवादियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डीसी देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, विशिष्ट अतिथि एसपी देवघर सौरभ, समाजसेवी डॉ.संजय कुमार, सेवानिवृत तकनीकी सचिव जीतन दास, सेवानिवृत डीईओ झब्बू पंडित होंगे। पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी डॉ.अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें पुस्तकालय के अतिरिक्त देवघर के स्कूलों-कॉलेजों में पठन-पाठन कर रहें छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। इसमें सफल प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतियोगियों को मंच पर पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार देवघर के महत्वपूर्ण समाजसेवियों को जो शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान करते हैं उन्हें जयंती समारोह में प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 8 से 9 बजे तक माल्यार्पण, उसके बाद 9 से 11 बजे तक प्रभातफेरी और पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मंच पर प्रबोधन पुस्तकालय के सामने आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय के अध्यक्ष कन्हैया राम, सचिव महेश प्रसाद लंकेश, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ.बीपी यादव, रामदेव प्रसाद दास, संगठन सचिव रामदेव दास, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल, सदस्य नागेन्द्र प्रसाद यादव, मुकुन्द दास, रवि कुमार केशरी, त्रिवेणी वर्मा, संजीव कुमार, अनुपलाल यादव,कांग्रेस महथा, सुन्दर महथा, प्रदीप कुमार रमानी, माधवेन्द्र कुमार, विष्णु दास, आत्मानन्द, नरेश प्रसाद यादव, ध्यानन्द कुमार दास, दिनेश कमार, अलोक कुमार, दीप नारायण दास, बलराम कुमार भारती, भरत तुरी, संतोष पंडित, शेखर कुमार, सनोज कुमार मिर्धा, सुरजीत यादव, नीतिश कुमार, सुभाष कुमार, चन्दन कुमार, मृत्युजंय प्रसाद यादव, उमेश बौद्ध, मनोज कुमार दास, सत्यनारायण प्रसाद, सन्तु दास, छोटेलाल तुरी, दिवाकर महथा, राजु पासवान, अरूण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।