डकाय दुबे बाबा मंदिर की वेदी को स्वर्ण जड़ित चांदी के आवरण से किया मंडित

डकाय दुबे बाबा मंदिर की वेदी को स्वर्ण जड़ित चांदी के आवरण से किया मंडित

संक्षेप:

- अक्षय पीपल के पेड़ में विधिवत स्थापन किया गया दिव्य कलश प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध डकाय दुबे बाबा मंदिर की वेदी को स्वर्ण जड़ित चांदी के आवरण से मंड

Jul 02, 2025 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारवां। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध डकाय दुबे बाबा मंदिर की वेदी को स्वर्ण जड़ित चांदी के आवरण से मंडित करने के लिए बुधवार को दुबे बाबा को विधि-विधान के साथ दिव्य कलश में लेकर मंदिर से स्थानांतरण कर वहां अक्षय पीपल के पेड़ में विधिवत स्थापन किया गया। इसके पूर्व चटिया कामदेव मिश्र, पूजारी कामदेव पांडेय एवं गुलशन मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दुबे बाबा को सफेद फूल, विल्वपत्र, अक्षत, चंदन, जनेऊ, पान, सुपाड़ी के साथ दूध व जल से अभिषेक कर विधिवत पूजन किया गया। वहां उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों के जयकारे के बीच बाबा का आदेश प्राप्त कर चटिया द्वारा पूजन सामग्री फूल विल्वपत्र व अक्षत आदि मिट्टी के कलश में भरकर उसे सफेद चादर से ढककर नियमानुसार कुछ दिनों के लिए पीपल वृक्ष में ले जाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताते चलें कि पूर्व में दुबे बाबा के वेदी पर लगे चांदी के आवरण की चोरी कर ली गई थी। जिसे सारवां थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी कुमार अभिषेक द्वारा इसे तत्परता के साथ बरामद कर लिया गया था। बरामद चांदी न्यायालय द्वारा पुनः मंदिर समिति को सौंप दिया गया। वेदी पर चांदी के आवरण को भव्य रूप प्रदान कर इसे बाबा दुबे के दिव्य वेदी पर पुन: स्थापन करने के लिए सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर एन डी मिश्रा सहित स्थानीय ग्रामीणों व अन्य लोगों द्वारा दान स्वरूप प्रदान की गई चांदी सहित कुछ आर्थिक सहयोग अतुल्यनीय रहा। कार्यक्रम में ग्रामीण सह यजमान ब्रजबिहारी राय, युगल किशोर राय, हृदय नारायण राय, सुधीर राय, शंकर प्रसाद राय, विषम्भर राय, प्रफुल राय, प्रकाश राय, आदिनाथ राय, नरसिंह राय, सदानंद राय, लक्ष्मण राय, पंचानंद राय व सदाशिव राय सहित अन्य उपस्थित थे।