District Education Committee Meeting Enhancing Educational Standards in Deoghar Schools शिक्षा स्तर को बेहतर व स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष ध्यान : उपायुक्त, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDistrict Education Committee Meeting Enhancing Educational Standards in Deoghar Schools

शिक्षा स्तर को बेहतर व स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष ध्यान : उपायुक्त

देवघर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में मध्य विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार पर चर्चा की गई। 1205 बच्चों के लिए सहायक आचार्य पद...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 13 Sep 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा स्तर को बेहतर व स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष ध्यान : उपायुक्त

देवघर,प्रतिनिधि समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी मध्य विद्यालयों में वर्ग एक से 05 तक 1205 एवं वर्ग छह से आठ तक 1415 बच्चों की शिक्षा के लिए सहायक आचार्य का स्कूल वाइज पद प्रदान करते हुए स्वीकृत किया गया। साथ ही विद्यालय में सहायक आचार्य की प्रतिनियुक्ति एवं विद्यालयों के जीर्णोद्धार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षक समय पर उपस्थित रहें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।

मौके पर विधायक के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति के सदस्य व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।