छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण

Mar 06, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

शुक्रवार को आसनसोल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा विद्यार्थियों के बीच पोशाक, जूता, मौजा और स्वेटर का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण

करौं। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उपलब्ध पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान पोशाक के अलावे जूता, मौजा, स्वेटर का भी वितरण विद्यार्थियों के बीच किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी बच्चे प्रतिदिन पोशाक पहनकर विद्यालय आकर पठन-पाठन का कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृति, किताब, कॉपी, पोशाक नि:शुल्क प्रदान की जाती है l इसलिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रतिदिन सभी बच्चे विद्यालय आकर पठन-पाठन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है।

इसलिए पढ़ाई लिखाई में कोताही नहीं बरतें, समय को अमूल्य समझते हुए इसका सदुपयोग करने का काम सभी छात्र-छात्राएं करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।