ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरस्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित

स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित

देवघर। विश्व आदिवासी दिवस पर एसकेएमयू छात्र संघ के सचिव विश्वराज सिंह द्वारा ठाड़ी दुलमपुर में अपने बड़ी बहन के आवास पर बच्चों के बीच पठन-पाठन की...

स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 11 Aug 2022 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। विश्व आदिवासी दिवस पर एसकेएमयू छात्र संघ के सचिव विश्वराज सिंह द्वारा ठाड़ी दुलमपुर में अपने बड़ी बहन के आवास पर बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री एवं तिरंगे का वितरण किया गया। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा, वीर सिदो कन्हू, चांद भैरव,फूलो झानो की जीवनी बच्चों के बीच साझा कर उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ एक संकल्प भी लिया। जिसमें उन्होंने आदिवासी समाज को शिक्षा युक्त और नशा मुक्त करने का आग्रह किया। मौके पर शंकर प्रसाद सिंह ने भी अपने शैक्षणिक अनुभवों को बच्चों की भी साझा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंकित झा, मिट्ठू दुबे, शंकर प्रसाद सिंह, सोनू सिंह राजपूत एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड की शिक्षिका करुणा सहित बीरू किस्कू, सुनील किस्कू, बड़की देवी मरांडी, प्रीती किस्कू, प्रिया किस्कू, बिटिया, मिथुन मरांडी, अमित मरांडी, जोडेक्स मरांडी, मालती मरांडी, दिनेश मरांडी, बिनोद मरांडी एवं काफी संख्या में आदिवासी बच्चे उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें