चार लाभुकों के बीच चूजा का वितरण
सारवां प्रखंड मुख्यालय में पशुधन विकास ब्रायलर योजना के तहत पहारिया और रक्ति पंचायत के चार लाभुकों को चूजा वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। चूजों के साथ खाद्य सामग्री और दवा भी वितरित की गई। लाभुकों से चूजा पालन के बारे में जानकारी भी ली गई।
सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुधन विकास ब्रायलर योजना अंतर्गत कुक्कुट पालन के तहत पहारिया व रक्ति पंचायत के 4 लाभुकों के बीच चूजा वितरण किया गया। इस दौरान बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ बिजय देव, बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, वितरक मुहम्मद असराद, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राय व पंसस संजीव रंजन आदि द्वारा लाभुकों के बीच चूजा वितरण किया गया। चूजा के साथ में चूजा का खाद्य सामग्री व दवा आदि का भी वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ द्वारा चूजा पालन व रख रखाव के लिए गृह के बारे में लाभुकों से जानकारी ली गई।
साथ ही चूजा का पालन ठीक तरह से कर इसका लाभ लेने को कहा गया। इस अवसर पर कर्मी संजय दत्ता, दशरथ सोरेन आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


