सदर अस्पताल में प्रसव कक्ष में वीडियो बनाने को लेकर हंगामा
देवघर के सदर अस्पताल में प्रसव कक्ष में वीडियो बनाने को लेकर मरीज के परिजनों और वार्ड बॉय के बीच विवाद हुआ। वार्ड बॉय ने मरीज के परिजनों को मना किया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। अस्पताल में वीडियो बनाना प्रतिबंधित है।

देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शनिवार शाम प्रसव कक्ष (लेबर रूम) में वीडियो बनाने को लेकर मरीज के परिजनों और वार्ड बॉय के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ते ही अस्पताल परिसर में हंगामा की स्थिति बन गई, जिसके बाद बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराया। घटना के संबंध में वार्ड बॉय भैरव कुमार ने बताया कि मरीज के परिजनों को कई बार प्रसव कक्ष में वीडियो बनाने से मना किया गया था। अस्पताल के नियमों के तहत लेबर रूम में वीडियो या फोटो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
बावजूद एक युवक लगातार मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जब बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना, तो वार्ड बॉय ने उसका मोबाइल अपने पास जमा कर लिया और इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन व पुलिस को दे दी। वार्ड बॉय का मोबाइल रखने पर मरीज के परिजन नाराज़ हो गए और वार्ड बॉय पर हंगामा करने लगे। विवाद तेज होने पर अन्य अस्पताल कर्मियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


