बंगाली समिति ने किया दोल उत्सव का आयोजन

Mar 02, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि। दीनबंधु मध्य विद्यालय परिसर में देवघर बंगाली समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ दोल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवघर के बं

बंगाली समिति ने किया दोल उत्सव का आयोजन

दीनबंधु मध्य विद्यालय परिसर में देवघर बंगाली समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ दोल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवघर के बंगाली समुदाय के काफी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बसंतोत्सव को रंगों व संगीत के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर अर्पण के साथ हुई। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत आरित्रा, अद्रिजा एवं अनन्या द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती की गई। इस दौरान बच्चों, महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर समिति के पदाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारस्परिक प्रेम का सुंदर उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में सबों ने संयुक्त रुप से दोल उत्सव की शुभकामनाएं दी। कहा कि देवघर बंगाली समिति भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और संस्कृति को प्रोत्साहित करती रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।