
रामचरितमानस के उत्तरकांड में है जीवन के सभी प्रश्नों का उत्तर : गौरांगी
सारवां,प्रतिनिधि।प्रखंड के टिकोरायडीह लक्खीधाम प्रांगण में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। लोग दूर -दूर से यज
सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड के टिकोरायडीह लक्खीधाम प्रांगण में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। लोग दूर -दूर से यज्ञ देखने व राम कथा सुनने यहां पहुंच रहे हैं। सुप्रसिद्ध कथा वाचिका गौरांगी गौरी ने कथा के प्रथम दिन राम कथा के तहत रामचरितमानस का मर्म व महिमा को बताते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसी दासजी ने इस ग्रंथ की रचना की और इसके सात कांड लिखे। सात कांड के लिए एक-एक श्लोक लिखा। कहा ये सात सीढ़ीयां हैं भगवान तक पहुंचने के लिए। इसका सातवां जो कांड है उस कांड का नाम है उत्तरकांड। कहा जीवन का कोई ऐसा प्रश्न नहीं है, जिसका उत्तर उत्तरकांड में नहीं है।

कहा राम कथा जीवन का ढंग सीखाती है। नाना पुराण उन सभी ग्रंथो का सार रामचरितमानस में लिखा है। कहा जो सिर्फ रामचरितमानस पढ़ लेता है और अपने जीवन में उतारता है, उसे संसार के समस्त ग्रंथो के पढ़ने का फल प्राप्त हो जाता है। यह रामचरितमानस की महिमा है। कहा भगवान रामजी की कथा दिव्य है। कथा रूपी सरोवर में डुबकी लगाने से शांति मिलेगी। कहा कथा जीवन के थकान को समाप्त करती है। उन्होंने कहा कथाओं कि सबसे अधिक आवश्यकता युवाओ को ही है। क्योंकि ये देश के भविष्य हैं। कहा जिसके जीवन के मानस पटल पर रामजी का चरित्र विराजमान हो गया, फिर संसार में वे भी मर्यादा पुरुषोत्तम हो जायेंगे। बिल्ली के रास्ता काटने पर लोगों के रूकने पर उन्होंने कहा कि आपको भगवान पर विश्वास नहीं है। एक बिल्ली पर विश्वास है। जब तक भगवान नहीं बिगाड़ देंगे तो वो बिल्ली क्या करेगी। कहा जिसको जिस दिन भगवान पर विश्वास हो जाएगा उस दिन जीवन के सारे दुख समाप्त हो जाएंगे। कहा हमारे भीतर जब अध्यात्मिकता आती है तब व्यक्ति भीतर से बहुत मजबूत हो जाता है। कहा जिस घर में रामचरितमानस होते हैं, उस घर की रक्षा साक्षात हनुमानजी करते हैं। कहा आप विश्वास करिए और घर में रामचरितमानस को रखिए और दो फूल रोज चढ़ाइए। कहा रामजी कि भक्ती पानी है, तो महादेव के शरण में जाना ही पड़ेगा। कहा रामजी से मिलने के लिए महादेवजी को माध्यम बनाइए। वहीं कार्यक्रम में सुबल ठाकुर, अमीत ठाकुर, औंकार ठाकुर सहित यज्ञ समिति के ग्रामोत्थान समिति टिकोरायडीह का अहम योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


