
तबीयत बिगड़ने से पूजा करने आए श्रद्धालु की मौत
देवघर में एक श्रद्धालु बिको उपाध्याय की मौत हो गई। वह बाबा वैद्यनाथधाम पूजा के लिए आए थे। रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर...
देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथधाम पूजा-अर्चना के लिए आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। श्रद्धालु उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया जिले के भलवानी गांव निवासी बिको उपाध्याय, पिता स्व. सुदामा उपाध्याय है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाबा वैद्यनाथधाम जलार्पण व पूजा करने के उद्देश्य से आए थे। रविवार की अहले सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनके साथ आए अन्य श्रद्धालुओं ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के साथ आए श्रद्धालु और परिजनों में मातम पसर गया।

अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार के लिए घर रवाना हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




