ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरदेवीपुर : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

देवीपुर : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम, पुलिस ने हटाया आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम, पुलिस ने...

देवीपुर : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 28 Oct 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

देवीपुर थाना क्षेत्र के घसको के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को धक्का मार दिया, घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार को अपराह्न करीब 2:30 बजे की बतायी जा रही है। मृतका का नाम हीरा देवी उम्र करीब 35 वर्ष पति नागेश्वर राय था। वह देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा पंचायत अंतर्गत घसको हरियासी की रहने वाली थी। घटना के बाद लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने काफी समय तक के लिए सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण धक्का मारने वाले युवक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने और सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद देवीपुर थाना प्रभारी करुणा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया कि सरकारी प्रावधान के तहत जो भी मुआवजा दिया जाता है। वह मृतक के परिजनों को दिलाया जाएगा। उसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें