सात ट्रेक्टरों को देवीपुर पुलिस ने जप्त किया
Feb 28, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
एम्स सब पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगाये गए सात ट्रेक्टर को देवीपुर पुलिस ने किया जप्त एम्स सब पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगाये गए सात ट्रेक्टर को

देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स सब पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगाये गए सात ट्रेक्टरों को देवीपुर पुलिस ने जप्त किया है। देवीपुर पुलिस ने बताई है कि सात ट्रेक्टर जप्त कर थाना लाया गया है, जो बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर व उसका चालक बिना लाइसेंस के पाए गए हैं। सभी को देवघर डीटीओ कार्यलय भेजा जायेगा, जहाँ नियमानुसार फाइन काटा जायेगा। कर्मियों ने बताया है कि उक्त सभी ट्रेक्टर बाहर से मांगये गए थे, जिससे आसपास से मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


