महाशिवरात्रि पर टावर से रात 8 बजे भव्य ड्रोन-शो

Feb 15, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

महाशिवरात्रि 2026 के लिए देवघर में पर्यटन विभाग ने विश्वस्तरीय तैयारियों की योजना बनाई है। श्रद्धालुओं को नए अनुभव प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो टावर चौक से पांच किलोमीटर की परिधि में शाम 8 बजे के बाद देखने के लिए उपलब्ध होगा।

महाशिवरात्रि पर टावर से रात 8 बजे भव्य ड्रोन-शो

देवघर। महाशिवरात्रि 2026 को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां की गई है,जो विश्वस्तरीय हो रही है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस कड़ी में झारखंड सरकार पर्यटन विभाग द्वारा ड्रोन शो का आयोजन भी कराया जा रहा है। साथ ही टावर चौक की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में यह अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 8 बजे के बाद आकाश में देखने को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।