Deogarh News: चेन लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधिनगर पुलिस ने चेन लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई चांदी की चेन, अ

Deogarh News: चेन लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने चेन लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई चांदी की चेन, अन्य चांदी के जेवर तथा वारदात में प्रयुक्त एक ब्लू रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार रिखिया थाना के खिजुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार, पिता विनोद कुमार महतो के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या- 274/26, दिनांक 16 जुलाई 2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में नगर के बाजला चौक निवासी आलोक कुमार उर्फ सन्नी (19), बंपास टाउन निवासी आशीष कुमार दास (21) तथा नेताजी रोड निवासी प्रीतम मिश्रा (20) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों से एक चांदी की चेन, लॉकेट सहित दो टुकड़ों में टूटी चांदी की चेन, दो चांदी के ब्रेसलेट तथा एक अन्य चेन बरामद की है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त ब्लू रंग की एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद जेवरों की पहचान कराई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अन्य वारदातों में भी इनका इस्तेमाल किया है या नहीं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आशीष कुमार दास और प्रीतम मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में नगर व कुंडा थाना में लूट, मारपीट तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। छापेमारी अभियान में नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि ठाकुर के नेतृत्व में एसआई सूरज कुमार, राजू रजवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल एवं वाहन चालक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि शहर में चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।