
झारखंड राज्य बालिका अंडर-19 की टीम में पूर्णिमा व लक्ष्मी का चयन
देवघर,प्रतिनिधि।जिला क्रिकेट संघ देवघर एवं जिला के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में द
देवघर,प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ देवघर एवं जिला के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में देवघर की दो खिलाड़ियों में पूर्णिमा कुमारी और लक्ष्मी कुमारी का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर इन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर अंततः झारखंड अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफलता पाई है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी देवघर जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य स्तरीय क्रिकेट टीमों में हुआ था। जिसमें चयन के बाद भी इन खिलाड़ियों ने अपने चयन को सार्थक करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह अपार हर्ष की बात है कि लगातार देवघर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन झारखंड स्तर पर विभिन्न टीमों में हो रहा है, जो यह दिखाता है कि देवघर जिला के खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर दोनों के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं, और आने वाले समय में इनमें से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में भी खेलते हुए देखे जा सकते हैं । चयनित सभी खिलाड़ियों को देवघर जिला क्रिकेट संघ के विभिन्न सदस्यों में अतिकुर रहमान, केके ठाकुर, राजेश कुमार, अनिल झा, मिंटू सिंह, आलोक राजहंस, हिमांशु शेखर, ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरेंद्र और अभय गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उन्हें आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


