Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDevghar Municipal Corporation Prepares for Chhath Festival with Cleanliness Drive at Designated Ghats
नगर प्रबंधक ने की छठ घाटों के सफाई कार्य का निरीक्षण

नगर प्रबंधक ने की छठ घाटों के सफाई कार्य का निरीक्षण

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधि।आगामी छठ महापर्व में व्रतियों व श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए देवघर नगर निगम द्वारा चिन्हित छठ घाटों की सफाई व्यवस्था दुर

Fri, 17 Oct 2025 12:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। आगामी छठ महापर्व में व्रतियों व श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए देवघर नगर निगम द्वारा चिन्हित छठ घाटों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इसके साथ ही नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार लगातार निगम क्षेत्र के चिन्हित छठ घाटों पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार द्वारा जसीडीह क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ सफाई निरीक्षक सुनील कुमार मेहता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सभी छठ घाटों से कटे हुए झाड़ियों एवं जमा कूड़ा-कचरा का उठाव के लिए संबंधित वार्ड जमादार को आवश्यक निर्देश दिए गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में देवघर शहरी क्षेत्र के अधिकांश छठ घाटों का निरीक्षण नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। जिनके साथ विकास मिश्रा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकतर छठ घाटों का सफाई कार्य पूर्ण कर ली गई है तथा शुक्रवार 17 अक्टूबर तक सभी स्थानों से कूड़ा उठाव का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी नगर प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित छठ घाट उपलब्ध कराया जा सके।