श्रीश्याम को निसान चढ़ा श्याम भक्त करेंगे नववर्ष की शुरुआत

Jan 01, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में पिछले 10 वर्षों से भक्त नए वर्ष की शुरुआत श्री श्याम के चरणों में निसान चढ़ाकर करते हैं। इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 को भक्त 121 निसान लेकर नगर भ्रमण करेंगे। भजन-कीर्तन के साथ भक्त श्याम मंदिर पहुंचकर निसान अर्पण करेंगे। आयोजक ने बताया कि इस यात्रा में लगभग 300 लोग शामिल होंगे।

श्रीश्याम को निसान चढ़ा श्याम भक्त करेंगे नववर्ष की शुरुआत

देवघर। पिछले 10 वर्षों से श्री श्याम भक्तों द्वारा नए वर्ष की शुरुआत श्री श्याम के चरणों में निसान चढ़ाकर किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी श्याम भक्तों द्वारा 1 जनवरी 2026 गुरुवार को प्रातः 9 बजे धोबी टोला अवस्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ से 121 की संख्या में निसान की पूजा, आरती कर निसान निकाली जाएगी। निसान लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेंगे। भक्तिमय भजनों में झूमते हुए भक्त बारी-बारी से श्री श्याम बाबा को निसान अर्पण कर नए साल की शुरुआत करेंगे l इस संबंध में आयोजक सदस्य मनोज झाझरिया ने बताया की नववर्ष पर निकलने वाले निसान यात्रा में करीब 300 की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल रहेंगे।

कहा कि निसान यात्रा सफल हो, इसको लेकर श्रीश्याम भक्त जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।