Deogarh News: नमस्ते दिवस पर निगम के सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि।नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मौके पर नगर निगम एवं एमएसडब्ल्यूएम सफाई एजेंसी के सफाई मित्रों के बीच पीपीई किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने सभी सफाई मित्रों के बीच टी-शर्ट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, मास्क एवं हैंड ग्लव्स का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सफाई कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए प्रत्येक सफाई कर्मी को पीपीई किट का नियमित एवं अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। इससे वे विभिन्न संक्रमणों एवं दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान महिला सफाई मित्रों का विशेष रुप से सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त ने सभी महिला सफाई मित्रों को माला पहनाकर एवं गुलाब का फूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने पुरुष सफाई मित्रों को माला पहनाकर तथा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान से सभी सफाई मित्र उत्साहित दिखे。
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को बेस्ट सफाई मित्र सम्मान से किया गया सम्मानित :-
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को बेस्ट सफाई मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर निगम कर्मियों में पवन धपरा को बेस्ट सफाई मित्र, प्रदीप धपरा को बेस्ट चालक तथा अमित पंडित एवं सुनील शर्मा को संयुक्त रूप से बेस्ट वार्ड जमादार का सम्मान प्रदान किया गया। वहीं एमएसडब्ल्यूएम सफाई एजेंसी की ओर से गुड्डू हरिजन को बेस्ट सफाई कर्मी, चौधरी को बेस्ट चालक तथा चंदन महाराज को बेस्ट सुपरवाइजर के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों ने इसे अपने कार्य के प्रति समर्पण का सम्मान बताते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
नमस्ते दिवस के लाइव कार्यक्रम का भी सभी सफाई मित्रों को कराया गया प्रदर्शन :-
कार्यक्रम के दौरान नगर विकास विभाग द्वारा प्रसारित नमस्ते दिवस के लाइव कार्यक्रम का भी सभी सफाई मित्रों को प्रदर्शन कराया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शित प्रेरणादायक संदेशों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियों को देखकर सफाई मित्रों ने उत्साह व्यक्त किया तथा इसे अपने कार्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफाई मित्रों के बीच नाश्ता एवं अल्पाहार का वितरण किया गया। सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संदेश देने वाला यह आयोजन सफाई मित्रों के लिए यादगार बन गया तथा नगर निगम ने उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


