ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरदेवघर : 60.8 प्रतिशत मुखिया पद पर महिलाओं ने जमाया कब्जा

देवघर : 60.8 प्रतिशत मुखिया पद पर महिलाओं ने जमाया कब्जा

23 पंचायतों में 14 से महिला हुई मुखिया निर्वाचित 23 पंचायतों में 14 से महिला हुई मुखिया निर्वाचित अधिकांश युवा शक्तिब एवं महिला युवा शक्ति बनी...

देवघर : 60.8 प्रतिशत मुखिया पद पर महिलाओं ने जमाया कब्जा
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 23 May 2022 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। प्रतिनिधि

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में गांव व पंचायत के विकास के लिए पुरुष से ज्यादा महिलाओं की भूमिका देखने को मिलेगी। देवघर प्रखंड में कुल 23 पंचायतों में 14 पंचायतों में महिला मुखिया निर्वाचित घोषित की गयी हैं। देवघर प्रखंड में कुल 23 पंचायत हैं। उसमें 14 पंचायतों में महिला प्रत्याशी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई है। देवघर प्रखंड में 60.8 प्रतिशत महिलाओं ने मुखिया पद के लिए कब्जा जमाया है। देवघर प्रखंड के खोरीपानन पंचायत से कविता देवी, झिलुआ से अनीता देवी, ग्वालबदिया पंचायत में सविता देवी, केनमनकाठी से रीना देवी सरसा पंचायत में सुभद्रा देवी, गिधनी पंचायत में आशा देवी, कोकरीबांक पंचायत से सरस्वती मुर्मू, धरवाडीह पंचायत से प्रिंसा कुमारी, नावाडीह पंचायत से अर्चना सिंह, सातर खरपोस पंचायत से ज्योति कुमारी, गौरीपुर पंचायत से संतोषी शर्मा, चांदडीह पंचायत से हसीना बीवी, बसबरिया पंचायत से शोभा देवी व पिछड़ीबाद पंचायत से शांति देवी मुखिया निर्वाचित घोषित की गयी हैं। वहीं देवघर प्रखंड में अल्पसंख्यक भी चुनाव में पीछे नहीं रहे। 23 पंचायतों में 2 पंचायतों में अल्पसंख्यक समुदाय ने मुखिया पद पर कब्जा जमाया है। उसमें टाभाघाट पंचायत से फखरुद्दीन अली मुखिया निर्वाचित हुए हैं, वहीं एक अन्य पंचायत से हसीना बीवी भी मुखिया चुनी गयी हैं। बताते चलें कि देवघर प्रखंड के 23 पंचायत के 18 पंचायतों में युवा व महिला ही मुखिया निर्वाचित हुए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें