शादी का झांसा देकर युवती को बुलाया देवघर
देवघर, प्रतिनिधिशादी करने का वादा कर युवती को देवघर बुलाने और बाद में शादी से इंकार करने का एक मामला नगर थाना में आया है। इस घटना को लेकर सूत्रों ने

देवघर, प्रतिनिधि शादी करने का वादा कर युवती को देवघर बुलाने और बाद में शादी से इंकार करने का एक मामला नगर थाना में आया है। इस घटना को लेकर सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम को नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड स्थित एक होटल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जब युवती अपने परिजनों के साथ युवक से शादी करने के लिए देवघर पहुंची, लेकिन युवती के देवघर पहुंचने के बाद युवक ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक ने पूर्व में युवती से शादी करने की बात कही थी और उसी भरोसे पर युवती परिवार के सदस्यों के साथ देवघर आई थी।
जब युवती और उसके परिजनों ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने खुद हंड्रेड डायल पर फोन कर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस जलसार रोड स्थित होटल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक, युवती और दोनों पक्षों के परिजनों को नगर थाना बुलाया, जहां सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को भी थाना बुलाया है। खबर लिखे जाने तक युवती के परिजन नगर थाना में युवक के परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस मामले में पुलिस अथवा दोनों पक्षों के परिजनों की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से परहेज किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बिहार के नवादा जिले का निवासी है, जबकि युवती पटना जिले की रहने वाली बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि युवक और युवती की मुलाकात एक रिश्तेदार के घर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत गहरे संबंध में बदल गई और करीब तीन वर्षों तक दोनों संपर्क में रहे। इस दौरान युवक देवघर आकर एक होटल में कर्मचारी के रूप में काम करने लगा। इसी दौरान युवक ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाकर देवघर बुलाया। लेकिन जब युवती अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची, तो युवक ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



