देवघर में बनेगा एक और मेडिकल कॉलेज

Aug 07, 2025 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। यह प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सदर अस्पताल के साथ स्थापित होगा। 13 एकड़ जमीन पर 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज और 420 बेड का अस्पताल बनेगा।...

देवघर में बनेगा एक और मेडिकल कॉलेज

देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर की जल्द एक और मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप यानि पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल के साथ बहुत जल्द एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मोहनपुर प्रखंड के डहुआ मौजा में निरीक्षण कर जमीन चिन्हित की। लगभग 13 एकड़ भूखंड में 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसमें 420 बेड का हॉस्पिटल भी बनाया जाना है। इस बाबत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज निर्माण कराया जाना है।

डहुआ मौजा में लगभग 13 एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया गया है, जिसमें 100 सीट का मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके अलावा सदर अस्पताल और इस जगह को लेकर 420 बेड का हॉस्पिटल बनेगा। इस बाबत भारत सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। क्योंकि यह पीपीपी मोड पर बनना है तो प्रारंभ में 2 साल में अस्पताल बनेगा। उसके 3 साल बाद यहां मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो जाएगा। कुल मिलाकर 5 साल में देवघर में एक और मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;