ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरदेवघर : फिर मिले तीन नये कोरोना पॉजिटिव

देवघर : फिर मिले तीन नये कोरोना पॉजिटिव

संक्रमितों में 1 डॉक्टर की पत्नी, 1 डॉक्टर पुत्र व 1 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमितों में 1 डॉक्टर की पत्नी, 1 डॉक्टर पुत्र व 1 स्वास्थ्यकर्मी सभी को आईसोलेशन सेंटर में कर दिया गया है...

देवघर : फिर मिले तीन नये कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSat, 11 Jul 2020 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। प्रतिदिन कोरोना से संबंधित नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 3 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टी की गई है। संक्रमित पाए गए तीनों मरीजों में से एक नगर थाना क्षेत्र के बावन बीघा अंबे गार्डेन की रहने वाली है।

संक्रमित मरीज शहर के एक चर्चित डॉक्टर की पत्नी है। जबकि संक्रमित दूसरा मरीज सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त एक डॉक्टर का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं संक्रमित तीसरा मरीज जसीडीह सीएचसी में लिपिक के पद पर कार्यरत है। तीनों मरीजों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि होने के बाद उनको आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही पॉजिटिव पाए गए मरीजों के क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। संक्रमित मरीज के क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों की सूची तैयार कर उनका स्वाब सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित पाए गए मरीज के घर के आसपास के क्षेत्रों को सील करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज्ड करने की भी तैयारी की जा रही है। जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इसके पूर्व गुरुवार को बि एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई थी। लोकनाथ ठाकुर लेन में सबसे अधिक एक ही परिवार के 8 संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मंदिर के आसपास की कई गलियों को सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें