Deogarh News: दुर्घटना में वृद्ध की मौत के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी
Deogarh News: देवघर-सारवां मुख्य सड़क पर पहाड़पुर के पास सड़क दुर्घटना में मधुबन गांव निवासी 57 वर्षीय लालु तुरी की मौत हो गई। उनके पुत्र पप्पु तुरी के आवेदन पर कुंडा थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पहाड़पुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत
Deogarh News:
देवघर। देवघर-सारवां मुख्य सड़क पर पहाड़पुर के पास सड़क दुर्घटना में कुंडा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी 57 वर्षीय लालु तुरी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतक के पुत्र पप्पु तुरी के आवेदन पर कुंडा थाना में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे पिता- लालु तुरी घर से सामान खरीदने बलिया चौकी की ओर निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद परिवारजन खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि देवघर-सारवां मुख्य सड़क किनारे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है और शव सदर अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव कक्ष में रखा शव देखकर पहचान की। उसके पिता के सिर बुरी तरह कुचला था। बायां पैर भी टूटा था। परिजनों के अनुसार, लालु तुरी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पहाड़पुर गांव के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोप लगाया गया है कि चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए और चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया।

