व्हाट्सएप चैटबॉट संवाद बना मददगार
देवघर, प्रतिनिधिआमलोगों को त्वरित और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में देवघर पुलिस की पहल संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट कारगर साबित हो रही है। 24 मा

देवघर, प्रतिनिधि आमलोगों को त्वरित और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में देवघर पुलिस की पहल संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट कारगर साबित हो रही है। 24 मार्च 2026 को शुरू की गई डिजिटल सेवा के माध्यम से अब तक कुल 48 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 45 का सफल निष्पादन कर दिया गया है, जबकि तीन मामले अभी प्रक्रियाधीन हैं। एसपी सौरभ के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संवाद चैटबॉट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को थानों और कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना व समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। यह सेवा लोगों को घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान कर रही है।
शिकायतों में पासपोर्ट सत्यापन , चरित्र प्रमाण-पत्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित आवेदन, मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की सूचना, यातायात प्रबंधन की समस्याएं, साइबर अपराध से जुड़ी प्राथमिक शिकायतें और थाना स्तर पर लंबित मामलों की जानकारी जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार की समस्याएं भी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस तक पहुंची हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कुछ शिकायतें अपूर्ण जानकारी के कारण दर्ज नहीं हो सकीं। इसको लेकर आम नागरिकों से अपील की गई है कि शिकायत दर्ज करते समय सभी आवश्यक विवरण सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि उनका आवेदन तकनीकी रूप से स्वीकार किया जा सके और उसपर त्वरित कार्रवाई हो सके। बताया गया है कि संवाद चैटबॉट न केवल नई शिकायतों के समाधान में सहायक है, बल्कि यह थाना स्तर पर लंबित मामलों की प्रगति जानने और उन्हें वरीय अधिकारियों के संज्ञान में लाने का भी एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। इससे पुलिस और आम जनता के बीच संवाद और विश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


