Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Police Arrests Youth with Illegal Weapon Links to Criminal Gang Revealed
लोडेड पिस्टल के साथ आशीष मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोडेड पिस्टल के साथ आशीष मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संक्षेप:

देवघर नगर थाना पुलिस ने जलसार क्षेत्र से 21 वर्षीय रोहित कुमार सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने आशीष मिश्रा गिरोह से संबंध स्वीकार किया और कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। पुलिस अब अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Feb 09, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के जलसार इलाके से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के बंधं बैद्यनाथपुर निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार सिंह उर्फ रोहित सिंह के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा नगर थाना लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कई अहम खुलासे किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह आशीष मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उनके निर्देश पर रंगदारी वसूली के अलावे अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। आरोपी ने पुलिस को अपने कई सहयोगियों के नाम और उनके ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अन्य अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। नगर थाना पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले में नगर थाना में कार्यरत एएसआई पोतेलाल मुर्मू के बयान पर विधिवत मामला दर्ज किया गया है। बरामद पिस्टल और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश के आदेश के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के क्रम में आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। नगर थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। नगर थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध हथियार रखने और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।