
फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी
देवघर नगर पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास एक युवक को दबोचा, उसके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक एप्पल मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई। कार्रवाई जारी है।
देवघर,प्रतिनिधि नगर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए नगर पुलिस लागातार छापेमारी कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम द्वारा छापेमारी जारी रखी है। बता दें कि मंगलवार शाम राउडी पेट्रोलिंग टीम शहर में गश्त करते हुए हरिशरणम कुटिया स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी। पुलिस टीम को देख कई युवक भागने लगे थे। उसी दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया था। हालांकि दो भाग निकलने में सफल रहा था।
पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर अवैध हथियार होने की जानकारी दी । उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ी में खोजबीन कर पिस्टल बरामद की थी। तलाशी के क्रम में उसके पॉकेट से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया था। साथ ही एक एप्पल मोबाइल फोन और बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली थी। एसआई घनश्याम गंझू ने कांड दर्ज कराया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान कुंडा थाना के देवघर पब्लिक स्कूल के पीछे निवासी शिवम कुमार, पिता- स्व. चंदन कुमार के रुप में की है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर इंचार्ज मुकेश कुमार, एसआई घनश्याम गंझू, जवान मनोज कुमार यादव, आरक्षी मुकेश किस्कू, राउडी पेट्रोलिंग टीम के एएसआई पंकज कुमार, हवालदार सोनातन हेंब्रम, आरक्षी दिनेश चौधरी, राकेश कुमार शामिल थे। दोनों आरोपियों का घर के लोगों से मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी प्राप्त किया । लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली । छापेमारी जारी होने की जानकारी पुलिस से मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




