
ब्लू प्रिंट तैयार कर हो शहर का विकास : एसपीसीसीआई
देवघर नगर निगम के मेयर और सभी 36 वार्डों के पार्षदों के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। प्रत्याशी मूलभूत सुविधाओं के विकास का वादा कर रहे हैं। शहर के व्यवसायी भी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षाएं रख रहे हैं, जैसे कि साफ-सफाई, बेहतर सड़कें और सिंगल विंडो सिस्टम। देवघर को एक सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने की आवश्यकता है।
देवघर। देवघर नगर निगम के मेयर सहित सभी 36 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है। 27 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आते जा रही है। उसी प्रकार सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से मतदाताओं को अपनी ओर लाने का प्रयास कर रहे हैं। लगभग सभी प्रत्याशी साफ-सफाई, पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे जनता भी अपने लिए एक अच्छा जन प्रतिनिधि चुनने का मन बना रही है। जनता ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में मतदान करने का सोच रही है, जो उनकी समस्याओं को समझे और उसका तत्काल समाधान करने का काम करे।
इसी क्रम में शहर के व्यवसाई वर्ग के लोग भी चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि से शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाकर देश भर में देवघर का एक अलग पहचान बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। शहर के व्यवसायियों का कहना है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि को व्यवसायियों के हितों को देखकर भी काम करना चाहिए। ताकि उन्हें व्यापार करने में सुविधा होनी चाहिए। यह भी कहा कि नगर निगम में कई तरह के टैक्स देने पड़ते हैं। साथ ही व्यवसाय करने के लिए कई तरह लाइसेंस लेने पड़ते हैं। उसको देखते हुए नगर निगम में सिंगल विंडो सिस्टम की स्थापना की जानी चाहिए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिन्दुस्तान से संवाद के दौरान संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी अपेक्षाओं को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। प्लानिंग वे के तहत ब्लूप्रिंट तैयार कर हो शहर का विकास: जितेश राजपाल ने कहा कि देवघर एक धार्मिक नगरी है। द्वादश ज्योतिर्लिंग मैसेज सर्वश्रेष्ठ कामना लिंग बाबा बैद्यनाथ की नगरी होने की वजह से देवघर का पूरे देश भर में एक विशेष महत्व है। ऐसे में नगर निगम में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों को देवघर शहर के विकास के लिए एक प्लानिंग के तहत ब्लूप्रिंट तैयार कर काम करना चाहिए। ज्योतिर्लिंग होने की वजह से प्रत्येक दिन देश भर के विभिन्न हिस्सों से हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में देवघर को इस तरह से विकसित किया जाना चाहिए कि शहर में साफ सफाई, सभी जगह पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, अच्छी सड़क, दुरुस्त सीवेज सिस्टम, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित अन्य तरह की मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाना चाहिए। जिससे कि शहर में रहने वाले लोगों के साथ-साथ जो श्रद्धालु दूसरे जगह से देवघर पहुंचते हैं। वह भी देवघर को लेकर एक सकारात्मक मैसेज लेकर वापस जाएं। सर को साफ सुथरा रखने और सुंदर बनाने में नगर निगम का काफी महत्वपूर्ण रोल होता है। चुने जाने वाले मेयर, डिप्टी मेयर सहित सभी वार्ड पार्षदों की एक अच्छी टीम बननी चाहिए और शहर के विकास के लिए सभी लोगों को एक सोच रखकर आगे बढ़ना चाहिए। सभी लोगों की सहमति से विभिन्न तरह की योजनाओं को लाकर शहर को और भी सुंदर बनाया जाना चाहिए। देवघर में देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। लेकिन देवघर में बाबा मंदिर, रिखिया आश्रम, त्रिकूट पहाड़ सहित कुछ चुनिंदा जगह ही पर्यटन के लिहाज से मौजूद हैं। ऐसे में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि और प्रशासन को मिलकर शहर में खूबसूरत और बड़े पार्क सहित पर्यटन केलिहाज से अन्य चीजों को विकसित और निर्माण किया जाना चाहिए। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जरूरत है। शहर में अप्रत्याशित संख्या में टोटो और ऑटो का परिचालन होता है। जिसके वजह से सड़कों पर अक्सर जाम भी लगी रहती है। सर में ऑटो और टोटो परिचालन के लिए एक रूट निर्धारित कर दिया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




