पांच चौराहा पांच रिपोर्टर देवघर नगर निगम चुनाव: कहीं खुशी, कहीं गम - विभिन्न वार्डों में जश्न और मायूसी
जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होते ही शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया। मतगणना केंद्र से लेकर शहर के प्रमुख

देवघर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होते ही शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया। मतगणना केंद्र से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर जसीडीह त्रिमूर्ति चौक पर सियासी तापमान चरम पर रहा और पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया। विजयी उम्मीदवारों के पहुंचते ही माहौल विजय जुलूस में तब्दील हो गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के बीच समर्थकों ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नारेबाजी करते हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। पटाखों की गूंज से कई इलाकों में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा।
हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार शांति और संयम बनाए रखने की अपील की जाती रही। दूसरी ओर, कई वार्डों में पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मायूसी भी देखी गई, लेकिन उन्होंने लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए परिणाम स्वीकार करने की बात कही। जीत-हार के कयासों के बीच विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा भी लगातार होती रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


