Deoghar Municipal Corporation Launches Swachhta Hi Seva 2025 Campaign for Cleanliness समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से सफल होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Municipal Corporation Launches Swachhta Hi Seva 2025 Campaign for Cleanliness

समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से सफल होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

देवघर नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 13 Sep 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से सफल होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

देवघर,प्रतिनिधि देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत देवघर नगर निगम ने एक विशेष पहल की है। इस अभियान को सफल बनाने और शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों के साथ नगर निगम के सभागार में बैठक की गई। नगर आयुक्त सह प्रशासक के आदेशानुसार सभी सामुदायिक संचालक (डे-एनयूएलएम) अपने अधीनस्थ स्वयं सहायता समूहों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है।

स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से सफल होने वाला जन आंदोलन है। इस अभियान के माध्यम से न केवल शहर की सड़कों और गलियों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। कहा कि जब तक आम नागरिक और सामाजिक संस्थाएं इसमें सहयोग नहीं करेगी, तब तक स्वच्छता का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सकता। बैठक में यह भी तय किया गया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूह अपने स्तर पर मोहल्लों और वार्डों में साफ-सफाई की निगरानी करेंगे। साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण और अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी समूहों को प्रशिक्षण देने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा देंगे। ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2025 केवल शहर की सुंदरता बढ़ाने का नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी प्रयास है। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा, बल्कि देवघर को देशभर में एक आदर्श नगर निगम क्षेत्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।