आरएफआईडी अधिष्ठापन कार्य में आम जनता से सहयोग की अपील

Feb 27, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि।देवघर नगर निगम द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आरएफआईडी टैग अध

आरएफआईडी अधिष्ठापन कार्य में आम जनता से सहयोग की अपील

देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आरएफआईडी टैग अधिष्ठापन का कार्य कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया घर-घर कचरा संग्रहण को सुनिश्चित करने तथा उसकी नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आरएफआईडी टैग के माध्यम से प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान से कूड़ा उठाव की स्थिति की डिजिटल निगरानी की जाएगी। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी क्षेत्र में कचरा संग्रहण कार्य बाधित नहीं हो। इससे स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सकेगी। देवघर नगर निगम द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि आरएफआईडी टैग अधिष्ठापन के दौरान निगम के अधिकृत कर्मियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

यह व्यवस्था किसी अतिरिक्त शुल्क के लिए नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से की जा रही है। इस संबंध ने सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि कुछ स्थानों पर सहयोग के अभाव में कार्य प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे स्वच्छ देवघर के निर्माण में भागीदार बनें तथा टैग हटाने या कार्य में बाधा उत्पन्न करने से बचें। कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव 100 प्रतिशत सुनिश्चित हो और शहर स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बने।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।