3 नामजद, 10 अज्ञात पर प्राथमिकी
देवघर, प्रतिनिधि।नगर थाना के जटाही रेलवे ओवर ब्रिज निवासी भोला पंडित ने थाना में 3 नामजद व 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज का आरोप लगाते हुए प्

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना के जटाही रेलवे ओवर ब्रिज निवासी भोला पंडित ने थाना में 3 नामजद व 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। मोहल्ला के रॉकी सिंह, शुभम सिंह व अभिजित सिंह के साथ अज्ञात 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। बताया है कि गुरुवार रात घर से निकला था। उसी दौरान तीनों नामजद आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी। पॉकेट में रखे रुपए छीन लिए। मामले की जानकारी घरवालों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


