Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Hospital Outsourced Staff Demand Unpaid Wages Amid Crisis
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने की नियमित रुप से वेतन भुगतान की मांग

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने की नियमित रुप से वेतन भुगतान की मांग

संक्षेप:

देवघर के सदर अस्पताल में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सितंबर से नवंबर 2025 तक कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अगर दो दिन में बकाया राशि नहीं मिली तो वे आंदोलन करेंगे।

Dec 07, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत गैर सरकारी एजेंसी के माध्यम से फ्रंट लाईन और बालाजी आउट सोर्सिंग के तहत सदर अस्पताल देवघर सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में वर्षों से दर्जनों कर्मचारी कार्यरत हैं। नियोक्ता एजेंसी द्वारा नियमित रुप से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित रुप से मासिक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर कर्मचारियों ने शनिवार को आउटसोर्स कंपनी सदर अस्पताल देवघर के प्रभारी को नियमित रुप से वेतन भुगतान की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। दिए गए मांग पत्र में यह जिक्र है कि सितंबर 2025 से नवंबर 2025 तक फ्रंट लाईन का तीन माह से और बालाजी का दो माह तक वेतन नहीं मिलने से गरीब कर्मचारी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवस्था में विवश होकर अति अल्प आय वाले कर्मचारी आंदोलन सहित कार्य बहिष्कार करने पर उतारु हो जाएंगे। जिसकी सारी जवाबदेही आउटसोर्सिंग कंपनी की होगी। कर्मचारियों ने मांग पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि अगर बकाया राशि दो दिन के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है तो आउटसोर्सिंग के तहत कार्य करने वाले कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। वहीं कर्मचारियों ने मांग पत्र की प्रतिलिपि उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सिविल सर्जन देवघर, उपायुक्त देवघर सहित कर्मचारी संघ और कर्मचारी महासंघ को दी है। मांग पत्र में गणेश पोद्दार, योगेंद्र कुमार सिंह, चौधरी यादव, केशव कुमार, संतोष राम, हसीना बीबी, हिमांशु सिंह, मदन मरांडी, पवन कुमार, मनोज कुमार सहित 93 आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का हस्ताक्षर शामिल है।