जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज
देवघर कॉलेज के मैदान में 17वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 8 लड़कों और 6 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान देना है। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
देवघर,प्रतिनिधि। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में शनिवार को देवघर कॉलेज के मैदान में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय 17 वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ किया गया। जिसमें जिले के सभी 10 प्रखंडों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया। जिनमें लड़कों की 8 टीम तथा लड़कियों की 6 टीमें शामिल हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संरक्षक सह आयोजक आदर्श लक्ष्य, मुख्य संरक्षक विजय प्रताप सनातन, मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार झा एवं मुख्य अतिथि डॉ. गौरी शंकर द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फुर्ती, कुशल टीम वर्क एवं अनुशासित खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर संघ के संरक्षक आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य एवं अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। जिससे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव कौशल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विक्की रमानी, संयुक्त सचिव घनश्याम राणा, टेक्निकल डायरेक्टर राकेश कुमार, अनिकेत कुमार, ऋतिक कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार मिश्रा, गुंजन कुमारी, राज कुमार मंडल, डॉ. पंकज सिंह, मालिका झा, राहुल राय, गौतम राय, संतोष शर्मा, मनोरजंन सिंह उर्फ नीलेश, राजा साहनी, कुंदन शर्मा, नयन राज साहनी सहित खिलाड़ी एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




