सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट को टीम की घोषणा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर जिला क्रिकेट टीम की घोषणा 23 मार्च 2026 को की गई। टीम का नेतृत्व भास्कर करेंगे, जिसमें 16 सदस्य शामिल हैं। टीम 25 मार्च से रांची में होने वाले एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट को टीम की घोषणा

देवघर। जेएससीए सीनियर अंतर जिला( एलीट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26(एच. पी. बोधनवाला) में भाग लेने के लिए देवघर जिला क्रिकेट टीम की घोषणा चयन ट्रायल संपन्न होने के बाद 23 मार्च 2026 सोमवार को कर दी गई। इस दौरान भास्कर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इस टीम जिन सदस्यों को शामिल किया गया है उसमें भास्कर (कप्तान), राघव शरणम, स्वागत झा, राज भारद्वाज, राहुल चौधरी, मोहम्मद ताहिर, उत्कर्ष आनंद, परवेज शेख, शुभम सिंह, सौरभ शेखर, गौरव शर्मा, श्रेयश, साहिल शेख, मुकेश कुमार, सुमित एवं सत्य जगत शामिल हैं। जबकि टीम मैनेजर और कोच के रुप में अमरेंद्र कुमार शामिल हैं।

इसके साथ ही सिद्धार्थ, हर्षित, शिवम कुमार, संजीव झा( मंटू) और उत्कर्ष नयन को स्टैंड बाय में रखा गया है। बता दें कि यह टूर्नामेंट 25 मार्च 2026 से रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देवघर जिला की टीम मंगलवार 24 मार्च को रांची के लिए प्रस्थान करेगी जहां 25 मार्च 2026 को देवघर का पहला मुकाबला बोकारो की टीम के साथ होना है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा समेत अन्य अधिकारियों ने टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों को आने वाले मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।