जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 29 व 30 को
देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप अब 29 और 30 अप्रैल को केकेएन स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।...

देवघर, प्रतिनिधि जिला एथलेटिक्स संघ देवघर द्वारा 11वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2 और 3 मई होने वाला था। लेकिन ऑनलाइन बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया की अब यह दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल को केकेएन स्टेडियम देवघर में खेला जाना है। इस प्रतियोगिता में जिस खिलाड़ी का परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा, उनको राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है। खिलाड़ी लिंक के माध्यम से निबंधन कर सकते है। वहीं संघ के आशीष झा ने बताया की अगर किसी खिलाड़ी को ऑनलाइन फॉर्म का लिंक चाहिए होगा, तो उनको यह लिख कर सेंड फॉर्म 8292759072, 9430152285, 7766907966 किन्हीं एक नंबर पर वाट्सअप कर ही उनको लिंक पर भेज दिया जाएगा। कहा कि 23 अप्रैल को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं पहली बार खिलाड़ी ऊंची कूद बालू में नहीं कर वर्ल्ड क्लास जंपिंग पीट पर करेंगे। संघ द्वारा निबंधन शुल्क 150 रुपए प्रति खिलाड़ी रखा गया है। सभी खिलाड़ी के लिए भोजन की व्यवस्था संघ करेगी। वहीं संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े ने सचिव को कहा है की गर्मी काफी है। इसको देखते हुए ग्लूकोज, फल वगैरह की व्यवस्था खिलाड़ी के लिए किया जाए। साथ ही अध्यक्ष ने कोच दीपक को कहा है की ऐसा सिड्यूल तैयार करें की धूप से थोड़ा बचा जा सके।
27 को जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा :-
27 अप्रैल को जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े द्वारा बुलाई गई है। आमसभा के संबंध में संघ के अध्यक्ष पूरे एक्शन मोड में हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है की संघ के जो सदस्य निष्क्रिय हैं, उनको विराम देने की जरूरत है। पूर्व में ही कार्यकारणी बैठक में फैसला लिया गया था की जो लगातार 3 बैठक में भाग नहीं लेते हैं, उनको कार्यकारणी से बाहर कर दिया जाएगा। जिले में कई लोग हैं जो काफी एक्टिव है और खेल के लिए कुछ करना चाहते हैं, उनको लाया जाएगा। वहीं महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी।
जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कौन-कौन प्रतियोगिता : मिली जानकारी के अनुसार अंडर-14(बालक और बालिका) में 60 मीटर, 600मीटर, लांग जंप, हाई जंप, शॉटपुट (1 केजी)किड जेवलीन, अंडर-16(बालक और बालिका) में 60मीटर, 600 मीटर, हाई जंप, लांग जंप, शॉट पुट (बालक-4केजी व बालिका- 3 केजी), जेवलिन (लड़का- 600जी व लड़की - 500जी) होगा। अंडर-18 (लड़का और लड़की) के लिए 100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 1000मीटर, हाई जंप, लांग जंप, शॉट पुट (लड़का -5 केजी और लड़की - 3केजी), डिस्कस (लड़का-1.5केजी व लड़की - 1केजी), जेवलिन (लड़का- 700जी व लड़की - 500 जी)है। अंडर-20 (लड़का)में 100एम, 200एम, 400एम, 800एम, 1500एम, 3000एम, हाई जंप, लांग जंप, शॉटपुट (6केजी), डिस्कस (1.75केजी), जेवलिन (700 जी)है। अंडर-20 (लड़की)में 100एम, 200एम, 400एम, 800एम, 1500एम,हाई जंप, लांग जंप, शॉटपुट ( 4केजी),डिक्सकस (लड़की- 1केजी), जेवलिन (लड़की - 500जी)है। सीनियर लड़कों में 100एम, 200एम, 400एम, 800एम, 1500एम, 3000एम, लांग जंप, शॉटपुट व जेवलिन शामिल है। सीनियर लड़कियों में 100एम, 200एम, 400एम, 800एम, लांग जंप, शॉटपुट शामिल है। वहीं किड्स अंडर-10 के लिए 30 मीटर रेस, 30 एम माईक्रो हर्डल रेस, किड्स जेवलिन और फ्लाईंग डीआईएससी थ्रो शामिल है। ये सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्ग में खेले जाने हैं। पहली बार झारखंड में देवघर ने जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किड्स कैटेगरी अंडर- 10 आयु वर्ग को शामिल किया है। खिलाड़ी की जन्मतिथि इस प्रकार होने चाहिए, इसी हिसाब से अपने आयुवर्ग का चयन करना है। प्रतियोगिता के समय खिलाड़ी को अपना जन्म प्रमाण के लिए आधार / 10 वां का मार्कशीट/ ब्लॉक या पंचायत से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा।
क्या है डेट ऑफ बर्थ का कट-ऑफ : मिली जानकारी के अनुसार अंडर-20 के लिए डेट ऑफ बर्थ 15 सितंबर 2005 से 14 सितंबर 2007 के बीच होना चाहिए। अंडर-18 के लिए डेट ऑफ बर्थ 15 सितंबर 2007 से 14 सितंबर 2009 के बीच होना चाहिए। अंडर-16 के लिए डेट ऑफ बर्थ 18 जून 2009 से 17 जून 2011 के बीच होना चाहिए। अंडर-14 के लिए डेट ऑफ बर्थ 18 जून 2011 के 17 जून 2013 के बीच होना चाहिए। वहीं किड अंडर-10 का जन्म 4 मई 2015 के बाद का होना चाहिए। मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज मिश्र ने कहा की विजेता प्रतिभागी को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही जो खिलाड़ी नहीं जीतेंगे उनको भी पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।