Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDemand for Immediate Arrest of Accused in Haldhar Yadav Murder Case
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

संक्षेप:

देवघर, प्रतिनिधिऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ के सदस्य हलधर यादव हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर महासंघ जिलाध्यक्ष

Wed, 5 Nov 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ के सदस्य हलधर यादव हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर महासंघ जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों सदस्य मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित परिवार के साथ एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बताया गया कि 16 मार्च 2025 को हलधर यादव की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में कांड संख्या- 72/2025 दर्ज कराया गया था। पुलिस एक आरोपी कुंदन यादव को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। महासंघ जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि हलधर यादव महासंघ के सक्रिय सदस्य थे। उनकी हत्या से संगठन में आक्रोश है।