शिलान्यास के 2 साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

- सड़क पर कंक्रीट निकल जाने से लोगों को आवागमन में होती है परेशानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करौं सीरियां सड़क का शिलान्यास के 2 साल बीत जाने के बाद भी

शिलान्यास के 2 साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करौं सीरियां सड़क का शिलान्यास के 2 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का पक्कीकरण अबतक नहीं हुआ है l जिससे इस सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरो व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शिलान्यास की स्थिति

इस सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास सुबे के वर्तमान मंत्री हफीजुल हसन द्वारा 2 वर्ष पूर्व किया गया था l शिलान्यास के 1 साल बाद संवेदक द्वारा इस सड़क पर दो बार थोड़ा बहुत काम करके छोड़ दिया गया l जिसके कारण आवगमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l इस सड़क पर कंक्रीट पत्थर सड़क के ऊपर आ गया है l जिससे लोग परेशान हैं l

ग्रामीणों की मांग

दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण काम पूरा नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है l इस संबंध में ग्रामीण विष्णु चौधरी, कृतानंद चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, हरिकिशोर चौधरी, मुरारी चौधरी, संजीव चौधरी, ललन चौधरी, प्रणव चौधरी, रोशन चौधरी, निशिकांत चौधरी, पारन रजवार, साजिर रजवार, नजीर रजवार, भुकरू रजवार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर लोग सड़क पर उतरने को विवश हो जाएंगे l

सामान्य प्रश्न

सड़क का शिलान्यास कब हुआ था?
सड़क का शिलान्यास 2 वर्ष पूर्व मंत्री हफीजुल हसन द्वारा किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।