मारगोमुंडा प्रखंड सभागार 4 वर्ष में ही जर्जर
मारगोमुंडा में 15 वें वित्त आयोग के तहत प्रखंड कार्यालय और सभागार कक्ष का सौंदर्यीकरण चार साल बाद ही जर्जर हो गया है। बैठक के दौरान पुट्टी गिरने से कर्मियों का ध्यान भंग होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई उपकरण भी खराब हो गए हैं, जिससे बैठक करने में कठिनाई हो रही है।

मारगोमुंडा। 15 वें वित्त आयोग मद के तहत योजना संख्या 08 वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत प्रखंड कार्यालय व सभागार कक्ष का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य 4 वर्ष बाद ही जर्जर हो गया है। सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान सीलिंग में लगाए गया पुट्टी टूट-टूटकर गिरने लगा है। जिसके चलते सभागार में प्रखंड व अंचलकर्मी सहित अन्य कई विभाग का बैठक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान अचानक पुट्टी गिरने से बैठक से कर्मियों का ध्यान भंग हो जाता है, तो वहीं दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं सौंदर्यीकरण के दौरान लगाए गए कई बल्ब, पंखा, कुर्सी सहित अन्य उपकरण भी खराब हो गया है।
जिसके चलते प्रखंड सभागार में किसी भी तरह का बैठक करने में काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड सभागार कक्ष जर्जर हो जाने के चलते कक्ष के अंदर सरकारी या फिर गैर सरकारी किसी भी तरह का बैठक करने में अधिकारी व कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रखंड कार्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम, कृषि एवं सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, प्रखंड कल्याण विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, अंचल कार्यालय ग्राम प्रधानों आदि का मासिक बैठक करने में काफी परेशानी हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




