डीसीए-2 की टीम ने चार विकेट व जेबीडी सनराइज ने 83 रनों से जीता मैच

Oct 22, 2025 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि।जिला क्रिकेट संघ देवघर के तत्वावधान में बी-डिवीज़न क्रिकेट लीग मैच 2025-26 अंतर्गत बुधवार को केकेएन स्टेडियम देवघर और चटर्जी मैदान जस

डीसीए-2 की टीम ने चार विकेट व जेबीडी सनराइज ने 83 रनों से जीता मैच

देवघर,प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ देवघर के तत्वावधान में बी-डिवीज़न क्रिकेट लीग मैच 2025-26 अंतर्गत बुधवार को केकेएन स्टेडियम देवघर और चटर्जी मैदान जसीडीह में मैच खेला गया। केकेएन स्टेडियम देवघर में पहला मैच डीसीए ऑरेंज बनाम डीसीए-2 के बीच हुआ। टॉस जीतकर डीसीए ऑरेंज ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। डीसीए ऑरेंज की टीम ने 15.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 91 रन बनाया। इस दौरान कृष्णा राज ने 27 रन और अर्णव शेखर ने 19 रन बनाया। डीसीए-2 के गेंदबाज आयुष कुमार ने 3 विकेट, आरुष तिवारी ने 3 विकेट, गोलू कुमार ने 2 विकेट और आयुष ठाकुर ने 1 लिया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए-2 की टीम ने 12.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन बनाकर जीत हासिल किया। इस दौरान आरुष ठाकुर ने 22 रन, आरुष तिवारी ने 11 रन और मिथुन ने 10 रनों की पारी खेली। वहीं डीसीए ऑरेंज के गेंदबाज सत्यम कुमार ने 2 विकेट एवं आदित्य और सुभाष ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रकार डीसीए-2 की टीम ने चार विकेट से जीता। वहीं दूसरा मैच जेबीडी सनराइज बनाम वीएसए 11 के बीच हुआ। टॉस जीतकर जेबीडी सनराइज ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 196 रन बनाया। इस दौरान ऋषभ ने 36 रन, अभिषेक सिंह ने 34 रन, सागर ने 22 रन, मुकुंद ने 21 रन और सोना ने 14 रन बनाए। मौके पर वीएसए 11 के गेंदबाज आनंद ने 3 विकेट,अविराज ने 2 विकेट, प्रिंस,अंकित एवं केविन ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीएसए 11 की टीम ने 17.4 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 113 रन ही बना पाई। इस दौरान आनंद ने 50 रन, प्रिंस शर्माने 21 रन और अंकित ने 11 रन का योगदान दिया। मौके पर जेबीडी सनराइज के गेंदबाज अनय पाठक 3 विकेट, ऋषभ गुप्ता 3 विकेट, जबकि अमन ने 2 और अभिषेक सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार जेबीडी सनराइज ने 83 रनों से मैच जीता। डीसीए थ्री की टीम ने 25 रन व एमसीए बाउंसर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता :- वहीं चटर्जी क्रिकेट ग्राउंड जसीडीह में बुधवार को पहला मैच डीसीए- थ्री बनाम डीसीए ग्रीन के बीच हुआ। टॉस जीतकर डीसीए- थ्री ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 15.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाया। इस दौरान आर्यन ने 53 रन, दीपक ने 18 रन, विक्रम और अक्षत ने 12-12 रन एवं लक्ष्य ने 10 रन बनाया। डसीए ग्रीन के गेंदबाज समर सिंह ने 3विकेट, सौरभ हांसदा और आयुष ने 2-2विकेट एवं सौरभ सिंह ने 1 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ग्रीन की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 126 रन ही बना सकी। इस दौरान यश कुमार ने 44 रन और सौरभ हांसदा ने 32 रन बनाया। मौके पर डीसीए थ्री के गेंदबाज दीपक ने 4 विकेट, सत्यम ने 2 विकेट एवं आदित्य, रौनक और आर्यन ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रकार डीसीए थ्री की टीम ने 25 रनों से मैच जीता। वहीं दूसरा मैच डीसीए येलो बनाम एमसीए बाउंसर के बीच हुआ। टॉस जीतकर डीसीए येलो की टीम ने 17.5 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 75 रन की बना पाई। इस दौरान आकाश ने 24 रन और बिशाल ने 19 रन बनाया। मौके पर एमसीए बाउंसर के गेंदबाज किशन राउत ने 5 विकेट, हर्ष गुप्ता ने 2 विकेट और सुफियान ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए बाउंसर की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 78 रन बनाकर जीत हासिल की। इस दौरान मोबासीर ने 50 रन एवं अब्दुल मलिक ने 15 रन बनाया। मौके पर डीसीए येलो के गेंदबाज अर्णव ने मात्र एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार एमसीए बाउंसर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;