सीएसपी संचालक से लूट मामले में जामताड़ा पुलिस पहुंची मधुपुर
मधुपुर में एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नारायण पंडित से दिनदहाड़े लूट हुई। तीन नकाबपोश अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनसे 20,000 रुपए, बैग, चेकबुक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है।

मधुपुर। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ क्षेत्र के पिपरासोल में गुरुवार को दिनदहाड़े एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नारायण पंडित से हजारों की लूट मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को मधुपुर थाना पहुंची है। पुलिस अपराधियों का मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। बता दें कि बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए सीएसपी संचालक से बीस हजार रुपए लूट लिया, साथ ही उसका बैग, चेकबुक व मोबाइल लेकर फरार हो गया। अपराधी ब्लू रंग की अपाची बाइक से भागे थे। पुलिस घटना के दौरान मधुपुर पहुंची है।
अपराधियों का सुराग मधुपुर के आसपास मिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


