Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDaylight Robbery Attempt in Deoghar CCTV Captures Shocking Incident
बरमसिया चौक : टोटो सवार महिला से चेन छिनतई का प्रयास

बरमसिया चौक : टोटो सवार महिला से चेन छिनतई का प्रयास

संक्षेप: देवघर, प्रतिनिधिनगर के बरमसिया चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश कर अपराधियों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जानकारी के अनुसार बरमसिया चौक क

Wed, 5 Nov 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरमसिया चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश कर अपराधियों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जानकारी के अनुसार बरमसिया चौक के पास मंगलवार शाम 4:15 बजे एक टोटो सवार महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया। पूरी घटना चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लाल रंग की बाइक सवार दो युवक बरमसिया चौक की ओर आए और चौक के पास चक्कर लगाने लगे। उसी दौरान चौक पर एक टोटो खड़ा था, जिसमें कई महिलाएं बैठी थीं। बाइक सवार अचानक टोटो के पास आकर बैठी एक महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद महिला ने चिल्लाते हुए गले को पीछे खींच लिया, जिससे चेन खिचनें से बच गई। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश कुछ ही सेकेंड में बाइक लेकर फरार होने में सफल रहे। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। घटना के बाद चौक पर मौजूद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरी वारदात कैमरे में दर्ज मिली। वीडियो में दोनों युवकों का चेहरा दिख रहा है, बाइक का रंग और हुलिया साफ दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित महिला ने नगर थाना में आवेदन नहीं दिया था। हालांकि पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।