चितरा डीएवी के टॉपर्स किए गए सम्मानित
चितरा प्रतिनिधिएसपी माइंस चितरा कोलियरी अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्म

चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉप 10 रैंकधारियों को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा गया। सम्मानित होने वालों में अभिनव सिंह, नैतिक कुमार, अंजलि कुमारी, मुकेश मंडल, प्रदीप्ति किरण, प्रिंस कुमार यादव, पलक प्रिया, शुभम शेखर, टिया कुमारी व स्वयं कुमार शामिल हैं। सभी को प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि पर संतोष जताते हुए बताया कि इस वर्ष दसवीं का क्यूपीआई 69 से बढ़कर 71 हो गया है, परिणामस्वरूप डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली द्वारा विद्यालय की रेटिंग ‘गुड’ से ‘वेरी गुड’ कर दी गई है। कार्यक्रम में अभिभावक हेमंत कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह व प्रदीप कुमार की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


