चितरा डीएवी को जल्द मिलेंगी 5 नई बसें, छात्रों को मिलेगी राहत
चितरा कोलियरी के डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्कूल बस सेवा जल्द बहाल होने जा रही है। दूर-दराज से आने वाले छात्रों को लंबी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक उदय शंकर सिंह ने बताया कि 5 नई बसें जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी और बस सेवा शुरू होने की संभावना है।

चितरा,प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चितरा के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। कई महीनों से बंद पड़ी स्कूल बस सेवा अब जल्द बहाल होने जा रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा ठप रहने के कारण अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई थी। अब इस समस्या का समाधान जल्द ही होने वाला है। इस संबंध में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने बताया कि डीएवी स्कूल चितरा को शीघ्र ही 5 नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आने वाले दस दिनों के भीतर बस सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बस संचालन के लिए बोकारो की एक एजेंसी को कार्यादेश दे दिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद न केवल छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


