ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरजमशेदपुर पुलिस की कॉलेज रोड में दबिश

जमशेदपुर पुलिस की कॉलेज रोड में दबिश

साइबर क्राइम के नामजद आरोपी की तलाश में रविवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना पुलिस देवघर पहुंची। आर के प्रसाद के अगुवायी में पुलिस नगर थाना पहुंची। घटना की जानकारी थाना प्रभारी को लिखित देकर छापेमारी...

जमशेदपुर पुलिस की कॉलेज रोड में दबिश
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 19 Mar 2018 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

साइबर क्राइम के नामजद आरोपी की तलाश में रविवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना पुलिस देवघर पहुंची। आर के प्रसाद के अगुवायी में पुलिस नगर थाना पहुंची। घटना की जानकारी थाना प्रभारी को लिखित देकर छापेमारी में मदद मांगी।

मौके पर नगर थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने टीम उपलब्ध करायी। कॉलेज रोड अवस्थित मोबाईल दुकान को लेकर छापेमारी की गयी हालांकि जांच में वह दुकान में नहीं मिली। उसके बाद दुकान संचालक अशोक वर्णवाल के घर छापेमारी की गयी। हालांकि वहां भी कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। आरोपी का स्थायी पता सही नहीं रहने के कारण पुलिस को काफी परेशानी हुई। अंत में पुलिस ने एक निजी कंपनी के सिम विक्रेता अशु मोबाईल की तलाश की लेकिन वह दुकान भी कागज पर ही चलने की बात पुलिस को बतायी गयी। पुलिस ने सब रिटेलर के बारे में पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस सब डीलर के ठिकाने का पता लगाने में जुटी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें