Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDakay Anand Van A Scenic Picnic Spot in Deoghar for New Year Celebrations

सारवां : सैलानियों के आकर्षण का केंद्र डकाय आनंद वन

सारवां जयदेव प्रसाद राय देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर स्थित डकाय आनंद वन नववर्ष पर पिकनिक मनाने वाले सैलानियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यहाँ की हरियाली, औषधीय पौधों की सुगंध और प्राकृतिक सौंदर्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 31 Dec 2024 01:53 AM
share Share
Follow Us on

सारवां जयदेव प्रसाद राय देवघर-सारठ मुख्य मार्ग किनारे 254 एकड़ भू-भाग में फैला डकाय आनंद वन नववर्ष पर पिकनिक मनाने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सदाबहार वन की हरियाली व छंटा बरबस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। जंगल के आसपास अनेकों पिकनिक स्पॉट बने हैं। जंगल किनारे वाले भाग में पत्थर के चट्टान और खाली मैदान है, जहां आसानी से खाना पकाया जा सकता है। इस वन का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। जंगल की अप्रतिम छंटा देखते ही बनती है। सखुआ, महुआ, खैर, अर्जुन आदि के असंख्य पौधे अपने आप इसकी पहचान कराता है। वन के समीप जोरिया का निर्मल जल सालो भर कल-कल बहती रहती है। नये साल में यहां जंगलों के बीच पिकनिक मनाने के लिए आने वाले सैलानियों को प्रकृति की मनमोहक छंटा के साथ कस्तूरी की सुगंध भरी विभिन्न औषधीय पौधों की महक व जंगल के घने पेड़-पौधे व हवा-पानी सुकुन व शांति का अहसास कराता है। सखुआ पेड़ की छलछल करती पत्तियां सुखद अनुभव की प्राप्त कराती है। सुरक्षित डकाय आनंद वन की अनुपम हरियाली लोगों को चुंबक की तरह खींचती है। डकाय जंगल में विभिन्न प्रजाति के पशु व रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी विहार करते हैं। इसमें नील गाय प्रमुख है। सैलानियों को यहां पिकनिक मनाना अच्छा लगता है। सारवां, सारठ व सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र से तीनों ओर से घिरा यह जंगल जिले के सबसे घने जंगलों में एक है। प्रखंड मुख्यालय सारवां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग के किनारे फैला है। जहां सुगमतापूर्वक पहुंचा जा सकता है। यहां का पार्क निर्माणाधीन है। संपूर्ण जंगल क्षेत्र में लोगों को विषैले जीवों से निर्भय रखने व लोगों के कल्याणार्थ प्रसिद्ध दुबे बाबा का मंदिर है। कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन व पूजन करने से नव वर्ष मंगलमय होता है। डकाय जंगल से थोड़ी दूरी पर पथरड्डा पहाड़ और जंगल भी काफी रमणिक है। पहाड़ के ऊपर सपाट मैदान है। क्षेत्र के वनपाल आशुतोष का कहना है कि यदि लोग पिकनिक मनाने हैं तो जंगल में आग नहीं लगाया जाये। साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग नहीं हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें